गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बारूका मोड़ के पास हुए भीषण हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।
सड़क के किनारे केबल बिछाने के कार्य में लगे 7 मजदूर पिकअप में सवार होकर पोंड से गरियाबाद की ओर आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 130-सी में बारूका मोड के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। वाहन सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। जिला हॉस्पिटल में घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर विवेचना कर रही है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft