बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के सभी सामुदायिक व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में तमाम सुविधाएं जुटाई गई हैं. इसके बाद भी यहां नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो रही है. बिलासपुर जिले में भी इसी तरह की स्थिति है. ऐसे में सीएमएचओ ने यहां सभी बीएमओ को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है.
बता दें कि जिले में बिल्हा, कोटा, तखतपुर, मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जानकारी मांगी गई है. इन चारों ब्लॉक में 40 स्वास्थ्य केंद्र आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और डा़ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत पंजीकृत हैं.
इस योजना पर गौर करें तो एक स्वास्थ्य केंद्र को कम से कम 10 डिलीवरी करवानी होती है. योजना को पीएचसी में लागू कराने का उद्देश्य यही था कि नाॅर्मल डिलीवरी के लिए महिलाओं को शहर तक न आना पड़े. जबकि हकीकत ये है कि यहां पर्याप्त स्टाफ और जरूरी संसाधन होने के बाद भी नॉर्मल डिलीवरी तक नहीं करा पा रहे हैं.
6 महीने से यही स्थिति
यहां पिछले 6 महीने से इसी तरह की स्थिति बनी हुई है. तमाम निर्देश और सख्ती के बाद भी इसमें सुधार नहीं हाे रहा है. यही वजह है कि जिले के सीएमएचओ डाॅ. राजेश शुक्ला ने चारों ब्लाक के सभी बीएमओ नोटिस जारी कर शून्य डिलीवरी पर 3 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है. इसके साथ ही कहा गया है कि अब यदि नॉर्मल डिलीवरी नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई तय है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft