रायपुर. छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है. गुरुवार की देर शाम राज्य स्तरीय पटवारी संघ ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया. राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले ही हड़ताली पटवारियों पर एस्मा लगाने के निर्देश जारी किए थे. हड़ताल खत्म करने के ऐलान के बाद पटवारी संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की. पटवारियों का कहना है कि जनहित को देखते हुए उन्होंने हड़ताल वापस ली है.
बता दें कि बीते 15 मई से राज्यभर के पटवारी हड़ताल पर चले गए थे. संघ की तमाम मांगे थीं, लेकिन बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश से सीएम हाउस में मुलाकात के बाद पटवारियों ने नि:शर्त ही हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया है. 16 जून से पटवारी काम पर लौट जाएंगे.
ED-EOW का बड़ा एक्शन: भारतमाला घोटाले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करीबियों पर छापा
डोंगरगढ़ में सनसनी: रंजिश में शादी समारोह बना खूनी, युवक की हत्या
दुर्ग जिले में एक ही रात कई जगह आगजनी, दमकल विभाग ने आग पर किया नियंत्रण, हादसा टला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft