दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पंचायत सचिवों की हड़ताल जारी है. लगातार हड़ताल के 55वें दिन 8 मई को जिला सचिव संघ दुर्ग के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया. दुर्ग जिला के सचिव संघ द्वारा रक्तदान जिला मुख्यालय में किया गया. इस शिविर में 55 सचिवों ने अपना खून दान किया. इसके बाद पैदल मार्च भी किया. सचिवों ने मुख्यमंत्री के नाम दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा.
जिला सचिव संघ दुर्ग के जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू व ब्लॉक धमधा के अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने बताया कि अपनी 1 सूत्रीय मांग परिवीक्षा पश्चात शासकीय करण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है. लगातार हड़ताल के बाद भी उनकी मांग नहीं मानी गई है. मांग जबतक पूरी नहीं होती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. रक्तदान व पैदल मार्च में पंचायत सचिव ब्लॉक दुर्ग के अध्यक्ष निमेष भोइर, ब्लॉक धमधा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर एवं ईश्वरी वर्मा जिला महामंत्री नरेश साहू भोला सोनकर धनु निषाद गोविंद राम विनोद साहू नरेश महतो नरेश पटेल समेत अन्य उपस्थित थे.
पंचायतों में काम प्रभावित
बता दें कि करीब 2 महीने से चल रही पंचायत सचिवों की हड़ताल की वजह से पंचायतों में काम प्रभावित है. दुर्ग जिला पंचायत सीईओ अश्वीनी देवांगन का कहना है कि पंचायत सचिवों की हड़ताल की वजह से काम पर प्रभाव पड़ा है. जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft