बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के शासकीय स्कूल में मध्याह्न भोजन के दौरान खाने में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया। जब मरी छिपकली मिली उस समय स्कूल के करीब 65 से अधिक बच्चे भोजन कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
बता दे कि, यह मामला कुसमी विकासखंड के गजाधरपुर के तुर्रीपानी प्राथमिक शाला का है। जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। सभी बच्चों की तबीयत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्चों का इलाज डॉक्टर कर रहे है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अभी कोई खतरा नहीं है।
बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़
दरअसल इस मामले में स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही दिख रही है। जब बच्चों के लिए भोजन बनाया गया था और उसे परोसने के लिए निकाला गया तो उस समय क्यों नहीं देखा गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस मामले में जांच बिठानी चाहिए और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य और जिंदगी के साथ इस तरह का खिलवाड़ होना बड़ी लापरवाही है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft