रायपुर। नीट यूजी-2025 (MBBS/BDS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से शुरु की जा रही है। यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी तरह से ऑनलाइन आयोजित होगी।
राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा नीट यूजी 2025 की अंतिम प्रवेश तिथि 3 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। राज्य में छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा और भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम 2025 के अनुसार किया जाएगा।
राज्य में यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (CME), छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है । छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल https://cgdme.admissions.nic.in पर उपलब्ध जानकारी को ही प्रमाणिक मानें और उसी के अनुसार आवेदन करें। किसी प्रकार की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर-0771-2972977 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
राज्य में समस्त शासकीय और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की सीटें उनकी योग्यता और निर्धारित नियमों के अनुरूप राज्य स्तरीय काउंसलिंग समिति, कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा आवंटित की जाएंगी। किसी एजेंट या संस्था के माध्यम से प्रवेश देने के दावे पूर्णतः अस्वीकार्य होंगे।
प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी, समय-सारणी, सीट मैट्रिक्स और नियमों का प्रकाशन विभागीय वेबसाइट www.cgdme.in पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
MBBS की 1980 और BDS की 700 समेत कुल 2680 सीटें
प्रदेश में MBBS की 1980 और बीडीएस की 700 समेत कुल 2680 सीटों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 जुलाई से शुरू होगा। इस बार प्रवेश के लिए 22261 छात्र क्वालिफाइड हैं, लेकिन इसमें केवल मेरिट में ऊपर 12 फीसदी छात्रों को ही प्रवेश का मौका मिलेगा। बाकी को एडमिशन नहीं मिल पाएगा। उन्हें अगले साल के लिए इंतजार करना होगा। इस बार नीट यूजी सीजी टॉपर छात्र को 720 में 618 अंक मिले हैं। 600 से 618 तक स्कोर वाले केवल 13 छात्र हैं। इनमें 8 जनरल के, OBC के 4 व एक छात्र EWS कोटे वाला है।
काउंसलिंग का शेड्यूल
पहला राउंड- ऑनलाइन पंजीयन व फीस पेमेंट च्वाइस फिलिंग मेरिट सूची आवंटन सूची एडमिशन
- 29 जुलाई से 4 अगस्त 29 जुलाई से 5 अगस्त 6 अगस्त 8 अगस्त 9 से 14 अगस्त
दूसरा राउंड- 18 से 24 अगस्त 18 से 25 अगस्त 26 अगस्त 28 अगस्त 29 अगस्त से 5 सितंबर
मापअप राउंड- 8 से 13 सितंबर 8 से 14 सितंबर 15 सितंबर 17 सितंबर 18 से 22 सितंबर
स्ट्रे वेकेंसी राउंड- 24 व 25 सितंबर 24 व 25 सितंबर 26 सितंबर 27 सितंबर 28 से 30 सितंबर
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft