रायपुर। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की वार्षिक रिपोर्ट-2023 सार्वजनिक हो गई है। इसमें छत्तीसगढ़ देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से दो मामलों में टॉप फाइव की सूची में शामिल है। दुर्घटना मृत्यु दर के मामले में तीसरे स्थान पर, तो वहीं खुदकुशी दर के मामले में चौथवें स्थान पर है।
NCRB रिपोर्ट के अनुसार, देश के 28 राज्यों में दुर्घटना मृत्यु दर सबसे अधिक महाराष्ट्र (55.1) में दर्ज, उसके बाद हरियाणा (53.7) और छत्तीसगढ़ (52.9) का स्थान पर रहा, जबकि राष्ट्रीय औसत 31.9 है। अगर बात करें, केंद्र शासित प्रदेश की तो लद्दाख और पुडुचेरी में दुर्घटना मृत्यु दर 75.4 और 66.5 रहा है।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 2023 में 16 हजार 11 लोगों की दुर्घटना में मौतें होना दर्ज किया गया, जिनमें 230 प्राकृतिक कारणों से और 15 हजार 781 अन्य कारणों से हुईं थी। इसके पहले वर्ष 2022 में राज्य में 16 हजार 893 दुर्घटना में मौतें दर्ज की गई, जिनमें 248 प्राकृतिक कारणों से और 16 हजार 645 अन्य कारणों से हुई थी। इस लिहाज से वर्ष 2023 में इन मामलों में 5.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, देश में प्राकृतिक कारणों से हुई कुल 6 हजार 444 दुर्घटना मौतों में से 39.7 फीसदी (2,560) मौतें आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुईं। छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुई 230 मौतों में से 180 आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई।
देश में वर्ष 2023 के दौरान नकली शराब के सेवन से कुल 456 घटनाओं में 522 मौतें हुई। इसमें छत्तीसगढ़ में भी 37 लोगों की मौत शराब की वजह से हुई।
वहीं, वर्ष 2023 में 28 राज्यों में सिक्किम (40.2), केरल (30.6) और तेलंगाना (27.7) के बाद छत्तीसगढ़ में खुदकुशी की दर 26 प्रतिशत रही। हालांकि, छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में 7 हजार 868 खुदकुशी दर्ज की गई, जो वर्ष 2022 में दर्ज की गई संख्या 8 हजार 446 से 6.8 प्रतिशत कम है। इस वर्ष अखिल भारतीय खुदकुशी दर (प्रति एक लाख जनसंख्या पर खुदकुशी की संख्या) 12.3 थी। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (49.6) और पुडुचेरी (28) उन केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं, जो खुदकुशी की दर में छत्तीसगढ़ से आगे हैं।
अपने ही शब्दों के घातक असर से कोई सबक नहीं!- सुनील कुमार
पुणे-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर समेत 5 स्टेशनों पर ठहराव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft