रायपुर। जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों को ढेर कर रहे है, तो वहीं छत्तीसगढ़-ओडिशा के बार्डर पर सुंदरगढ़ जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के इटमा गांव में नक्सलियों ने एक बारुद गोदाम में 5000 किलो के 200 पैकेट लेकर भागने में कामियाब हो गए है। बताया जा रहा है कि बारुद को झारखंड सीमा से सटे केबलांग थाना क्षेत्र की बैंग पत्थर खदान ले जाया जा रहा था।
बंदूक की नोक पर बारुद को लूटा
मिली जानकारी के मुताबिक, इटमा गांव के बारुद गोदाम से 200 पैकेट विस्फोटक एक वैन में लोड कर बैंग खदान भेजा गया था। खदान पहुंचने पर विस्फोटक को उतारा गया, तभी चार नक्सली वहां आ धमके। उन्होंने ड्राइवर और मजदूरों को बंदूक की नोंक पर धमकाया और अनलोड किए गए बारुद को फिर से वैन में लोड करने करवाया। इसके बाद नक्सलियों ने ड्राइवर का अपहरण कर वैन को जंगल की ओर लेकर फरार हो गए।
पहले से मौजूद थे नक्सली
जंगल में पहले से मौजूद 40 से अधिक नक्सलियों ने वैन से सारा बारुद उतार लिया और ड्राइवर व वाहन को छोड़कर जंगल की तरफ चले गए। ड्राइवर ने लौटकर गोदाम के मैनेजर को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मालिक और फिर पुलिस को सूचित किया गया। ड्राइवर ने बाताया कि नक्सली हरे रंग के कपड़े पहने थे।
अभी तक पुलिस के हाथ खाली
वारदात के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इटमा गोदाम के कर्मचारी अरुण कुमार ने बताते है कि, वैन लोड होकर खदान के लिए रवाना हुई थी, लेकिन नक्सलियों ने वहां पहुंचकर बारुद को लूट लिया और जंगल की तरफ लेकर फरार हो गए है। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सारे नाको पर चौकसी बढ़ा दी है और आगे की विवेचना में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft