रायपुर। छत्तीसगढ़ में नमो नमो मोर्चा भारत की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार एवं मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ प्रभारी गुलाब सिंह गोल्हानी मौजूद रहें। यह बैठक राजधानी रायपुर में आयोजित की गई, जहां बड़ी संख्या में मोर्चा व अन्य सदस्य शामिल हुए।

50 लाख है सदस्य- हटवार
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि, वर्ष 2018 में नमो नमो मोर्चा भारत का गठन हुआ था। मोर्चा द्वारा सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार की लोकहित योजना को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 50 लाख से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है और छत्तीसगढ़ में 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ में कार्य विस्तार के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें समाजसेवी व एडवोकेट हरिओम साहू को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर उन्हें नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।
प्रदेश में संठनात्मक ढांचे का गठन
वहीं, संगठन में खुशबु साहू को डॉक्टर प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ. दिनेश नंदिनी परिहार प्रांतीय संरक्षक, कांति कुमार सोनी प्रांतीय कोषाध्यक्ष, शरदिन्दु भूषण को प्रांत के मुख्य मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा बसंत सिंह ठाकुर को रायपुर जिला का जिलाध्यक्ष, शिवशरण गोस्वामी को जिला संयोजक, बी.पी. सिंह को जिला अनुशासन समिति का प्रमुख बनाया गया है। बैठक में कांकेर से अभ्य जैन, चंद्रकुमारी साहू, सीता साहू, स्वाति पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष साहू द्वारा दिसम्बर तक प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकारिणी गठन का आश्वासन दिया है।

साथ ही ही नमो नमो मोर्चा भारत का छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरूण साव से सौजन्य मुलाकात की है। उपमुख्यमंत्री के द्वारा मोर्चा के कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन मिला।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft