जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर सीट से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी ने मंगलवार सुबह अपने निवास पर आत्मघाती कदम उठाते हुए धारदार हथियार से शरीर पर चोट पहुंचाकर खुदको घायल कर लिया। उनके हाथ, पेट और गले में गहरी चोटे आई है। जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, लगातार इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम ने उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने परिजनों से घटना को लेकर बातचीत की है। जिसमें बताया गया कि, कुछ महीने पहले उनकी माता का देहांत हुआ था। उसके बाद से वो मानिसक अवसाद में थी।
बताया जा रहा कि, घटना सुबह 7:00 बजे की है। उस समय विधायक लखेश्वर बघेल घर पर ही थे। वह किसी काम से कमरे में गए तो देखा सुमित्रा बाथरूम के पास अचेत अवस्था में पड़ी थीं और उनके हाथ, पेट और गले से खून निकल रहा है। उन्होंने तुरंत गाड़ी में पत्नी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे और भर्ती कराया।
उधर, शहर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार ने हॉस्पिटल में पत्रकार से चर्चा करते हुए बताया कि, पुलिस ने परिजन से घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच चल रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft