रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अफसरों को केंद्र सरकार मेडल देने जा रही है। शुक्रवार को इसको लेकर एक सूची जारी की गई। इसमें प्रदेश के अफसरों का नाम भी शामिल है। जिसमें एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल, इंस्पेक्टर दिनेश यादव और सब इस्पेक्टर दिव्या शर्मा को इस मेडल के लिए चुना गया है।
बता दे कि, ये मेडल अफसरों को बेहतर इंवस्टिगेशन के लिए दिया जाता है। राजेंद्र जायसवाल ने कई क्रिमिनल केसेस के साथ टेरर फंडिंग के एक में काम किया, दिव्या शर्मा ने बच्चियों के प्रति हो रहे अपराधों में बेहतर जांच की। वहीं, दिनेश यादव को भी समय पर जांच पूरी करने की वजह से इस मेडल से सम्मानित किया जा रहा है।

अन्य राज्यों से भी सम्मानित किए जाएंगे पुलिसकर्मी
जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की तरफ से सम्मान के लिए जिन्हें चुना गया है। उनमें सीबीआई के 15 कर्मी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 महाराष्ट्र पुलिस से हैं, 10-10 मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी पुलिसकर्मी चुने गए हैं। आठ-आठ केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान भी शामिल है। बिहार पुलिस के सात कर्मियों, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली से छह-छह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पांच-पांच कर्मियों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। असम, हरियाणा और ओडिशा से भी चार-चार पुलिसकर्मी इस सम्मान से नवाजे जाएंगे।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft