कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आग लगने की बड़ी घटना हो गई है. यहां एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में भीषण आग लग गई. इससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से ये घटना हुई होगी. गनीमत ये रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है.
बता दें कि मामला कवर्धा जिले के पोंड़ी का है. यहां दशरंगपुर रोड पर धनंजय इलेक्ट्रॉनिक नाम से दुकान है. अचानक यहां आग लग गई और फिर तेजी से फैलने लगी. देखते ही देखते उसने भीषण रूप ले लिया. इसके बाद आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद आग को बुझाने की कवायद शुरू कर दी गई. लेकिन, आग काबू में होता तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया था. इसमें गोदाम में रखे कूलर, पंखे, आलमारी दीवान समेत करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft