Sunday ,April 26, 2026
होमछत्तीसगढ़नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में की जवान की हत्या, भाई की शादी में डांस करते समय गले पर किया वार...

नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में की जवान की हत्या, भाई की शादी में डांस करते समय गले पर किया वार

 Newsbaji  |  Feb 20, 2023 04:59 PM  | 
Last Updated : Feb 20, 2023 04:59 PM
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने शादी समारोह में घुसकर जवान की हत्या कर दी.
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने शादी समारोह में घुसकर जवान की हत्या कर दी.

दंतेवाड़ा. बस्तर के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की उस समय हत्या कर दी जब वह गांव में अपने भाई की शादी में डांस कर रहा था. नक्सली हथियार लेकर आयोजन स्थल तक पहुंच गए, लेकिन किसी को पता ही नहीं चला और जवान का गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इससे एक बार फिर नक्सलियों को लेकर हड़कंप मच गया है.

जवान दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में प्रधान आरक्षक के पद पर पुलिस लाइन में तैनात था. वह जिले के गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार गांव का रहने वाला था. कुछ दिन पहले ही विशाखापत्तनम से ट्रेनिंग कर लौटा था. फिर जिला पुलिस मुख्यालय में आमद देकर वह चार दिनों के लिए छुट्टी ले ली. इसके बाद  सीधे अपने गांव आ गया. यहां उसके भाई की शादी थी. वह इसी सिलसिले में भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के कडेनार गांव गया हुआ था. शादी समारोह के बीच नाच- गाने का आयोजन किया जा रहा था और हेड कांस्टेबल भी उसमें शामिल था. तभी उनके बीच हथियारबंद नक्सलियों ने उसका गला रेत दिया और भाग निकले.

घटना स्थल पर ही जवान ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बारे में एडिशन एसपी आरके बर्मन ने बताया कि जवान ने छुट्टी ली थी, लेकिन उसने ये जानकारी नहीं दी कि वह अपने गांव जा रहा है. छुट्टी के दौरान ही वह कडेमरका के पास किसी गांव में गया हुआ था. वहां घात लगाकर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर जैसे नक्सल प्रभावित जिले में जवानों को सख्त निर्देश दिया गया था कि वे बिना किसी सूचना के घर या दूसरी जगहों पर जाएं. इसके बाद भी जवान इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. इसी का नतीजा ये रहा कि एक जवान की नक्सलियों ने फिर हत्या कर दी.

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft