महासमुंद. छत्तीसगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर जैसी मालवाहक गाड़ियों में लोगों की सवारी थमने का नाम नहीं ले रही है. वहीं लगातार इसके चलते हादसे भी हो रहे हैं और मौत के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं. अब महासमुंद में पिकअप के खड़े ट्रैक्टर से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 22 लोग घायल हैं.
घटना सोमवार रात की है. बता दें कि महासमुंद जिले के रामपुर से महिला, पुरुष, बच्चे समेत 31 लोग मालवाहक पिकअप में सवार होकर शादी के कार्यक्रम में गए थे. वहां से लौटते समय अभी वे एनएच 53 पर नरतोरा के पास पहुंचे थे. पिकअप की रफ्तार काफी तेज थी. इसके चलते सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को चालक देख नहीं पाया और जब पिकअप उसके एकदम करीब आ गया तो वह गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया. इससे पिकअप सीधे ट्रैक्टर से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.
आसपास के लोगों ने की मदद
जैसे ही हादसा हुआ आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. उन्होंने यात्रियों की मदद की और उन्हें बाहर निकाला. साथ ही डायल 112 को सूचना दी. इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन, तब तक चार यात्रियों की मौत हो चुकी थी. बता दें कि जिस जगह पर ये हादसा हुआ है वहां अंधा मोड़ है. ऐसे में यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं. यातायात पुलिस ने भी इसे ब्लैक स्पॉट घोषित किया है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft