रायपुर। महाराष्ट्र में मचे सियासी संकट को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, भाजपा विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। इसी कारण से किसी भी तरह से सरकार गिराने में लगी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि, शिवसेना के नेता बागी हुए थे, उसके बाद मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया। भारतीय जनता पार्टी को जश्न मनाने की क्या जरूरत है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। बीजेपी ने खेल खेला उसका असर क्या हुआ, रिजल्ट क्या आया, सामने है। महाराष्ट्र की सरकार को गिराने में भाजपा हर स्तर पर लगी रही और अंत में उन्हें सफलता मिली। भाजपा का उद्देश्य सरकार को गिराना चाहे राजस्थान की बात हो, मध्य प्रदेश की बात हो चाहे या महाराष्ट्र की बात हो।
तोड़फोड़ की राजनीति गलत-सीएम बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, यदि कोई विधायक या गुट नाराज़ हो उसके बाद बदलाव समझ आता है, लेकिन जहां यह उद्देश्य हो कि किसी सरकार को गिराना है। उसके लिए घेराबंदी, बाड़ाबंदी, विधायकों की खरीफ-फरोख्त की जाए। चाहे राजस्थान हो मध्यप्रदेश हो कर्नाटक हो या फिर महाराष्ट्र। वैसे भी महाराष्ट्र में तो गली-गली घूम कर धरपकड़ कर ही रहे थे, जो उचित नहीं है। तोड़फोड़ की राजनीति करना गलत है।
बदायूं सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत, 3 घायल
सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार, विभाग में हड़कंप
बांके बिहारी मंदिर के चंदे में हेर-फेर के आरोप, संत दिनेश फलाहारी ने CBI जांच की मांग उठाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft