रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग ऐप घोटाले में CBI का एक्शन शुरु हो गया है। इस बहुचर्चित मामले में CBI की टीम की तरफ से 150 पुलिसकर्मियों, अधिकारियों और नेताओं को समन सौंपे गए है। बताया जा रहा है कि, CBI की टीम लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है और बीते दिनों दो अधिकारियों से कई घंटों तक पूछताछ की गई है।
भूपेश सरकार के कार्यकाल में बड़े घोटाले का है आरोप
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के साथ ही महादेव सट्टा ऐप घोटाला मामला सबसे ज्यादा चर्चित है। इस मामले में पूर्व की भूपेश सरकार के कई बड़े अफसरों और नेताओं के नाम भी जुड़े हैं। इस घोटाले की जांच चल रही है। इस मामले की जांच कर रही CBI ने अब ये जांच और भी तेज कर दी है। इस घोटाले में जिन पुलिस वाले, नेताओं और कारोबार जगत से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।
8 हजार करोड़ का घोटाला
जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार और शुक्रवार को कुछ लोगों से लंबी पूछताछ हुई है। छत्तीसगढ़ पुलिस के एडिशनल रैंक के पुलिस अधिकारियों से लंबी पूछताछ की चर्चा जोरो पर है। ऑनलाइन सट्टा ऐप घोटाला लगभग 8000 करोड़ रुपए से अधिक का बताया जा रहा है। 4 महीने पहले CBI ने बड़ी छापेमारी की थी। अब पूछताछ तेज हो गई है।
पूछताछ का सिलसिला जारी
महादेव बेटिंग ऐप में CBI की जांच जारी है। इसके अलावा पूछताछ का सिलसिला भी तेज हो गया है। महादेव सट्टा का पैसा नीचे से ऊपर तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
स्कूल-कॉलेज के छात्रों को हेरोइन बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन जब्त
प्रकाश इंडस्ट्रीज में फर्नेस फटा, 3 ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, भिलाई रेफर
भीषण गर्मी के बीच जापान का अनोखा फैसला, कर्मचारियों को शॉर्ट्स पहनकर ऑफिस आने की छूट
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft