रायपुर। लगातार आम आदमी की जेब पर झटका लगना जारी है। तेल कंपनियों ने एक बार फिर से घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। देश में अब घरेलू गैस सिलेंडर 1000 रुपए के पार पहुंच चुका है। वहीं घरेलू LPG के अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी भारी बढौतरी हो गई है।
घरेलू गैंस सिलेंडर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 3 रुपए 50 पैसे बढ़ गए है। जिसके बाद देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार हो गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद छत्तीसगढ़ में 1075, दिल्ली और मुंबई व अन्य बड़ी आबादी वाले शहरों में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 1003 रुपए, कोलकाता में 1029 रुपए, चेन्नई में 1018.5 रुपए पहुंच गया है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर 2547 रुपए
घरेलू LPG के अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी 8 रुपए महंगा हुआ है। 19 किलो वाला सिलेंडर छत्तीसगढ़ 2547 रुपए, दिल्ली में 2354 रुपए, कोलकाता में 2454 रुपए, मुंबई में 2306 रुपए और चेन्नई में 2507 रुपए का मिलेगा।
मई में दो बार बढ़े सिलेंडर के दाम
गौरलतब है कि, इससे पहले 7 मई को घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपए का इजाफा हुआ था। इसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपए तक पहुंच गई थी। वहीं इससे पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 102 रुपए की वृद्धि की गई थी।
लगातार बढ़े हैं LPG गैस के दाम
इस साल LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कई बार इजाफा हुआ है। 01 अप्रैल को 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर में 250 रुपए का इजाफा हुआ था। तब उसकी कीमत 2253 रुपए हो गई थी। इससे पहले कॉमर्शियल LPG की कीमत में 1 मार्च, 2022 को 105 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पिछले कई महीनों से गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG Price Hike) का जोरदार सिलिसला जारी है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft