रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों के नाम तय कर लिए हैं। इसमें ज्यादातर छत्तीसगढ़ के नेताओं के ही नाम शामिल है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को यह सूची जारी कर दी गई। अब सूची में शामिल नेता भानुप्रतापुर में भाजपा के लिए वोट बटोरने की कोशिश करेंगे।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय की तरफ से जारी की गई सूची में सबसे पहला नाम प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का है, इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह और 8 वेंनंबर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम है। इस तरह भाजपा के कुल 40 नेताओं के नाम इस लिस्ट में शामिल है ।
प्रदेश के इन नेताओं को जिम्मेदारी
स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव, संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन , केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे, वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय रामसेवक पैकरा, रामविचार नेताम सहित बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय के भी नाम शामिल हैं।

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft