रायपुर. छत्तीसगढ़ में शराब खरीदी में कमीशनखोरी के मामले में ईडी के बाद अब ईओडब्ल्यू-एसीबी भी सक्रिय हो गई है. इसी के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में शराब कारोबारियों व उनसे जुड़े लोगों के यहां छापेमारी की गई है. वहां से दस्तावेज जुटाने के साथ ही कई अहम सुराग का पता लगाया है.
बता दें कि एक टीम बिलासपुर भी पहुंची थी, जिसमें शराब कारोबारी से जुड़े सीए के दफ्तर और निवास में दबिश दी. वहां पर दस्तावेज जुटाने के साथ ही अन्य जानकारी जुटाई गई है. जानकारी के अनुसार, रायपुर के शराब कारोबारी अतुल सिन्हा को एफएल 10ए का लाइसेंस मिला हुआ है. उनकी कंपनी शराब खरीदकर सरकार को सप्लाई करती है. हालांकि इसके एवज में बड़े पैमाने पर कमीशन के खेल होने की आशंका जताई गई है. इसी की पड़ताल के लिए ईओडब्ल्यू व एसीबी की टीम यहां पहुंची.
यहां शराब कारोबारी के बिलासपुर में रहने वाले सीए संजय मिश्रा के ऑफिस और आवास पहुंची. इसके साथ कई और भी जगह दबिश दी गई है. इन सबके बीच रायपुर-भिलाई समेत अन्य जगहों पर भी एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने छापेमारी की है. बता दें कि इससे पहले भी शराब घोटाले को लेकर ईडी ने कार्रवाई की थी. अब राज्य सरकार भी इस मामले की पड़ताल कर ईओडब्ल्यू-एसीबी के जरिए जांच करा रही है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft