कोरबा. Korba Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर सड़क पर खुले में घूमने वाले मवेशी बड़े हादसे का कारण बन गए. शनिवार की देर रात पुल पर बैठे ऐसे ही मवेशियों को बचाने के चक्कर में कार सवार युवकों ने गाड़ी को कट मारा और कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. हादसे में कोरबा के 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई.
बता दें कि घटना रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच दर्री कोरबा मार्ग में भवानी मंदिर के पास हुई है. दरअसल, कार क्रमांक सीजी 11 बीएच 7788 में सवार तीनों युवक कहीं जा रहे थे कि दर्री हसदेव बैराज पर पुराने पुल के समानांतर नवनिर्मित पुल से गुजर रहे थे. इसी दौरान उनकी कार सड़क पर बैठे मवेशी से बचने के चक्कर में मवेशी से टकराते हुए अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे माल वाहन हाईवा से जा टकराई.
इनकी हुई मौत
बुरी तरीके से फंसी थीं लाश
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि इस भीषण टक्कर में तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गए थे. कार की हालत देखकर ही दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. जिसने भी ये मंजर देखा उसकी रूह कांप गई. मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची थी. उन्होंने तत्काल फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हाे चुकी थी.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft