बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां 24 अक्टूबर 2025 को जिला अस्पताल में किए गए आंखों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन फैल गया। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन रत्ना ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि, ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की आंखों में संक्रमण जैसी समस्या उत्पन्न हुई, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफर किया गया है।
14 मरीजों का ऑपरेशन, 9 में संक्रमण
जानकारी के अनुसार, 09 मरीजों में 01 पुरुष और 08 महिलाएं शामिल हैं। वहीं CMHO डॉ. बी. आर. पुजारी, बीजापुर ने जानकारी दी कि, कुल 14 लोगों का ऑपरेशन हुआ था, जिनमें से 9 को दिक्कत हुई थी। बाकी 6 मरीजों में माइनर इन्फेक्शन की बात भी सामने आई। सभी मरीज बीजापुर जिले के उसुर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र से हैं।
लापरवाही का बड़ा आरोप
पीड़ित परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर आंखों के ऑपरेशन के बाद उचित देखभाल नहीं होने और समय पर दवाइयां नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उनकी मांग है कि दोषी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। बहरहाल, इस मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को उजागर कर दिया है, जहां अब भी ऑपरेशन जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के बाद सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि, राज्य सरकार इस गंभीर लापरवाही में क्या कार्यवाही करता है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft