मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में एक अनोखा अपहरण का मामला सामने आया है, जिसमें किडनैपर बच्ची को साइकिल से उठाकर फरार हो जाता है। लेकिन यह वारदात वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आती है और अपहरणकर्ता को खोज निकालती है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है उससे पूछताछ की जा रही है।
अपहरण की कहानी
जानकारी के अनुसार, यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चैनपुर का है, जहां रविवार को बच्ची रोज की तरह अपने घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य आसपास मौजूद नहीं थे। बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी साइकिल से आया और उसे लालच में फंसाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को खोजने की कोशिश की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई।
CCTV फुटेज से मिला सुराग
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरु किया। एक फुटेज में आरोपी बच्ची को साइकिल पर अगवा कर ले जाते हुए दिखाई दिया, जो मामले में अहम सुराग साबित हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनेन्द्रगढ़ से सटे लालपुर क्षेत्र से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बहरहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस घटना के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है।
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
ऑनलाइन ट्रेडिंग और नौकरी के नाम पर 85 लाख की ठगी, भिलाई में मामला दर्ज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft