रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में मंगलवार की रात नक्सलियों ने अपने ही साथी नक्सली की हत्या कर दी. इसके लिए बाकायदा जनअदालत भी लगाई गई थी. वजह ये कि वह महिला नक्सलियों पर गंदी नजर रखता था और गलत हरकतें भी करने की कोशिश करता था. इसकी शिकायत उन्होंने कई बार की थी. आखिरकार उन्होंने हत्या कर अपना फैसला सुना दिया.
5 लाख का था इनामी
बता दें कि ये वारदात नक्सलियों ने कांकेर जिले के घोर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा क्षेत्र में की है. मारे गए नक्सली का नाम मानू दुग्गा है. वह नक्सलियों के संगठन पीएलजीए का सक्रिय सदस्य था. वह कई नक्सल वारदात में शामिल रहा था, जिसके लिए सरकार की ओर से पुलिस विभाग ने उसे पकड़ने के लिए 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. लेकिन, वह अपनी हरकतों की वजह से अपने ही साथियों के हाथों मारा गया है.
एसपी ने की पुष्टि
नक्सलियों ने जब उसे जंगल में मारकर फेंका तो साथ ही पर्चे भी फेंके थे. इसमें उन्होंने अपने साथी नक्सली की हत्या के कारणों का उल्लेख किया है. पुलिस ने भी शव बरामद करने के बाद उसे पीएम के लिए भेजा है. इस बीच कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने नक्सली दुग्गा की मौत की पुष्टि की है.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft