रायपुर। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल मेकाहारा में रविवार की रात पत्रकार के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जहां हॉस्पिटल में तैनात निजी बाउंसरों ने पत्रकार के साथ झूमाझटकी की। वहां पत्रकार एक चाकूबाजी की घटना के मामले में जानकारी लेने पहुंचा थे। इस दौरान हॉस्पिटल के निजी बाउंसर ने उसे रोका, उसके साथ धक्का-मुक्की की। यह सारी वारदात हॉस्पिटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
बदसलूकी के बाद पत्रकारों में नाराजगी, CM हाउस का घेराव
हॉस्पिटल में निजी बाउंसर के द्वारा पत्रकार के साथ की गई झूमाझटकी की जानकारी जैसे ही दूसरे पत्रकारों को लगी, वह मेकाहारा पहुंच गए और बदसलूकी करने वाले बाउंसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान वहां काफी गहमा-गहमी का माहौल हो गया। वही कार्रवाई न होता देख पत्रकारों ने मुख्यमंत्री निवास का रूख किया और वहां मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

मेकाहारा में आए दिन बाउंसर करते है बदसलूकी
मामले की जानकारी के बाद SSP रायपुर लाल उमेंद सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए, बावजूद इसके हंगामा जारी रहा। देर रात तक सभी पत्रकार मुख्यमंत्री निवास के बाहर ही धरने पर बैठे रहे। प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है, जब वहां निजी बाउंसर के द्वारा कवरेज के लिए गए पत्रकार के साथ झूमाझटकी की गई है, इसके पहले भी कई बार इस तरह के मामले सामने आए हैं, लेकिन उन बाउंसर पर कार्रवाई न होने के कारण उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि इस बार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft