रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू बाबू को झारखंड की ACB की टीम ने धरदबोचा है। वे वेलकम डिस्टिलरीज़ प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और झारखंड शराब घोटाले में संदिग्ध के तौर पर उनका नाम सामने आया था। वेलकम डिस्टिलरीज़ का नाम छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में भी शामिल है, जिस मामले में कोर्ट ने कंपनी को तलब किया था। दरअसल, कहा जा रहा है कि, दोनों राज्यों में जो घोटाले हुए हैं, उनका आपस में बड़ा कनेक्शन है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कथित शराब घोटाले की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई थी। बाद में इसी मॉडल को झारखंड में अपनाए जाने के आरोप सामने आए थे। जिसका उद्देश्य निजी हित साधना और बड़े पैमाने पर अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां इस इंटर-स्टेट सिंडिकेट से जुड़े कई व्यक्तियों, कंपनियों और उनके वित्तीय लेनदेन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और लगातार जांच की जा रही है।
ACB की टीम पहुची बिलासपुर
दरअसल, झारखंड ACB की टीम शुक्रवार को बिलासपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से चुन्नू बाबू को पकड़ लिया। जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। अफसरों ने बताया कि, मामला बड़े वित्तीय गड़बड़ियों और अवैध शराब कारोबार से जुड़ा है। फिलहाल, अभी जांच चल रही है और आगे और साक्ष्य जुटाए जा रहे है। जिसमें आने वाले समय में कई और आरोपियों पर कार्यवाही की जा सकती है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft