रायपुर। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA) रायपुर ने चिकित्सकों की लंबित मांगों को लेकर आज शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। कॉलेज बिल्डिंग से शुरू हुआ यह मार्च कैजुअल्टी तक पहुंचा। मार्च के दौरान चिकित्सकों और मेडिकल विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
JDA रायपुर ने बताया कि, कैंडल मार्च का उद्देश्य शासन एवं संबंधित विभागों का ध्यान चिकित्सकों की लंबित मांगों की ओर आकर्षित करना है। एसोसिएशन ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक माध्यम से मांगों के समाधान की दिशा में पहल करने की अपील की।
3 प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन
JDA ने MBBS इंटर्न, बॉण्डेड मेडिकल ऑफिसर, PG रेजिडेंट और Senior Resident के स्टाइपेंड में उचित वृद्धि की मांग की है।
UG एवं PG सेवा-बॉण्ड की अवधि को 2 वर्ष से घटाकर 1 वर्ष करने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने यह व्यवस्था वर्तमान एवं मौजूदा बैचों पर भी लागू करने की मांग रखी है।
राज्य में Super-Speciality Cadre गठित करने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। JDA का कहना है कि इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए स्पष्ट कैडर और दीर्घकालिक सेवा व्यवस्था विकसित करने में मदद मिलेगी।
शांतिपूर्ण तरीके से जताई मांग
कैंडल मार्च के दौरान चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपनी मांगों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। JDA रायपुर ने शासन से इन मांगों पर सकारात्मक एवं समयबद्ध निर्णय लेने का आग्रह किया है।
यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव, जानिए पूरा गणित
कन्या छात्रावास में पहुंचीं छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष, छात्राओं से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं
शिवनाथ नदी में 3 दिन से जारी था रेस्क्यू ऑपरेशन, SDRF ने बरामद किया युवक का शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft