महासमुंद। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और महासमुंद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 117.15 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 58 लाख 57 हजार 500 रुपए आंकी जा रही है। मामले में एक नाबालिग समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घोड़ारी नाके पर चेकिंग के दौरान भागे वाहन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की संयुक्त टीम घोड़ारी नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर दो वाहन तेजी से भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया और ग्राम मुढेना के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक कार से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। वहीं, दूसरी कार का इस्तेमाल कथित तौर पर पायलटिंग के लिए किया जा रहा था।
ओडिशा से भिलाई ले जा रहे थे गांजा
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी गांजा ओडिशा से लेकर भिलाई जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन राजस्थान और एक दुर्ग जिले का निवासी बताया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
71.96 लाख रुपए का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा दो कार, चार मोबाइल फोन और सोने जैसे आभूषण भी जब्त किए हैं। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 71 लाख 96 हजार 500 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
शिवनाथ नदी में 3 दिन से जारी था रेस्क्यू ऑपरेशन, SDRF ने बरामद किया युवक का शव
नगांव में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव, भूपेश बघेल बोले- वाहनों पर फेंका गया एसिड
स्क्रब टाइफस से युवक की मौत, जांजगीर-चांपा में बढ़ी चिंता; 40-45 संदिग्ध मरीज सामने आए
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft