Wednesday ,September 23, 2026
होमछत्तीसगढ़कन्या छात्रावास में पहुंचीं छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष, छात्राओं से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं...

कन्या छात्रावास में पहुंचीं छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष, छात्राओं से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं

 Newsbaji  |  Sep 23, 2026 08:50 AM  | 
Last Updated : Sep 23, 2026 08:50 AM
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कन्या छात्रावास का किया औचक निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कन्या छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने बुधवार को राज्य महिला आयोग की टीम के साथ शंकर नगर स्थित राज्य स्तरीय पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। अचानक छात्रावास पहुंची आयोग की टीम ने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान डॉ. ममता साहू ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं तथा दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं के संबंध में बातचीत की। छात्राओं ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रखे। डॉ. साहू ने छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र एवं आवश्यकतानुसार निराकरण के निर्देश दिए है। 

छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश
आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि, छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान सामने आए विषयों पर संबंधित अफसरों से जानकारी लेते हुए उन्होंने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं को समझने पर विशेष जोर दिया, ताकि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आयोग की टीम रही मौजूद
औचक निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग की ओर से मंजू थदानी एवं रश्मी तिवारी उपस्थित रहीं। इसके अलावा सखी वन स्टॉप सेंटर रायपुर की संरक्षण अधिकारी प्रीति पांडेय, नीति सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft