Monday ,September 21, 2026
होमछत्तीसगढ़जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू...

जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने पाया काबू

 Newsbaji  |  Sep 21, 2026 08:42 AM  | 
Last Updated : Sep 21, 2026 08:42 AM
जवाहर मार्केट स्थित पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
जवाहर मार्केट स्थित पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू

भिलाई। पावर हाउस स्थित जवाहर मार्केट में सोमवार तड़के करीब 3:21 बजे पारख ज्वेलर्स के स्टोर में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन कार्यालय से एक दमकल टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। आग दुकान के भीतर फैल चुकी थी, जिसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार, पारख ज्वेलर्स के संचालक गजानंद के स्टोर में आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार शुरू की और करीब एक दमकल वाहन के पानी की मदद से आग को नियंत्रित किया।

आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकी आग
आग पर समय रहते काबू पा लिए जाने से इसे आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आगजनी की घटना में कई लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं किया गया है।

संकरी गलियों के कारण पहुंचने में हुई परेशानी
जवाहर मार्केट की गलियां काफी संकरी और व्यस्त होने के कारण दमकल वाहन को घटनास्थल तक पहुंचाने में अग्निशमन कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित कर लिया।

आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। छावनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर आग लगने के कारणों और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft