रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) की केंद्रीय अध्यक्ष और कोटा से विधायक डॉ. रेणु जोगी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद 17 मई को रायपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है वो सोमवार को वायु विमान से उन्हें नई दिल्ली ले गए है। रेणु जोगी का स्वास्थ्य स्थिर है। समय रहते डॉक्टरों ने क्लॉट ठीक कर लिया है। बता दे कि रेणु जोगी, स्व. अजीत जोगी की पत्नी है।
जोगी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक बताया कि पिछले कई दिनों से चल रही जांच के नतीजे आ गए है। डॉक्टरों का कहना है कि रेणु जोगी की गर्दन की बाई नस में थोड़ा ब्लॉकेज है। जिसकी वजह से उनके मष्तिष्क में एक छोटा क्लाट हुआ था। समय रहते डॉक्टरों ने जरूरी इंजेक्शन देकर क्लॉट को ठीक कर दिया था। जिसके बाद से डॉ. जोगी का ब्लड प्रेशर नियंत्रण में है। गर्दन की नस के ब्लॉकेज की सुपर स्पेशलाइज्ड तकनीक से जांच और इलाज के लिए डॉक्टरों ने डॉ. जोगी को एडवांस्ड मेडिकल सेन्टर जाने की सलाह दी है।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft