जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के छह अफसरों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर कई थाना प्रभारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कुछ अफसरों को नए थानों की कमान सौंपी गई है, वहीं निरीक्षक पारस पटेल को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
निरीक्षक शिवानंद सिंह
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जांजगीर में पदस्थ निरीक्षक शिवानंद सिंह को थाना प्रभारी मुलमुला बनाया गया है।
निरीक्षक पारस पटेल
मुलमुला थाना प्रभारी पारस पटेल को स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बम्हनीडीह की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा जांजगीर के प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे
थाना प्रभारी अजाक के पद पर तैनात कमलेश कुमार शेण्डे को थाना प्रभारी सारागांव बनाया गया है।
निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी
सारागांव थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी को स्थानांतरित कर थाना प्रभारी पामगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक सावन कुमार सारथी
पामगढ़ थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी का तबादला करते हुए उन्हें थाना प्रभारी अजाक बनाया गया है।
उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह
बम्हनीडीह थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को स्थानांतरित कर थाना जांजगीर में पदस्थ किया गया है।
तत्काल संभालना होगा कार्यभार
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अफसरों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अब संबंधित थानों में पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 68 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान, 4 को स्मृति पुरस्कार
फर्जी टोल वसूली मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 7 राज्यों में 14 ठिकानों पर छापेमारी
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft