रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की टीमों ने छापेमार दबिश दी है। उनके निशाने पर स्टील और बिजली उद्योग से जुड़े कारोबारी ग्रुप हैं। आयकर विभाग की टीमें रायपुर, बिलासपुर कोरबा और रायगढ़ में 10 से अधिक घरों-प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर जांच कर रही हैं। फिलहाल अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह छापा है या महज सर्वे की कार्रवाई है। उनकी तरफ से किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग के अफसरों की अलग-अलग टीमों ने बुधवार सुबह 6 बजे रायपुर के वॉलफोर्ट सिटी, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स, मारुति फेरो सिलतरा, घनकुन स्टील सिलतरा, एचएसआर रोलर, नूतन इस्पात सहित कई प्रतिष्ठानों, घरों और कार्यालयों में पहुंची। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से फोन ले लिए और वहां से किसी को बाहर आने-जाने से मना कर दिया है।
बताया जा रहा है कि, टीम में शामिल अफसर वहां दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं। इन कारोबारी समूहों के रायगढ़ और कोरबा, खरोरा व बिलासपुर स्थित ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीमें पहुंची। विभाग के स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई आयकर विभाग की केंद्रीय टीम कर रही है। इसमें संभवत: कोलकाता रीजन के अधिकारी शामिल हैं। कार्रवाई की विस्तृत जानकारी गुरुवार तक मिलने की संभावना जताई जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft