रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला लगातार जारी है। आज यानि शनिवार को मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर, दिल्ली जाने वाली करीब 6 फ्लाइट रद्द होने की खबर है। इसके चलते यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को क्रू स्टाफ और पायलटों की कमी से इंडिगो की दिल्ली की 5, मुंबई की 3, गोवा, कोलकाता, इंदौर समेत अप-डाउन 20 उड़ानों को रद्द कर दिया था। इसके चलते यात्री सुबह 6;00 से रात तक परेशान हुए, इस बीच यात्रियों ने हंगामा भी किया। इधर फ्लाइट्स रद्द होने से 7000 से ज्यादा यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी है। दिल्ली और मुंबई जाने वाले दर्जनों यात्री ऐसे थे, जिन्हें विदेश की फ्लाइट पकड़नी थी। उड़ानों के रद्द होने से एयरपोर्ट पर सुबह से तनाव की स्थिति बनी रही।
एयरपोर्ट पर सूचना देने वाला कोई नहीं
रायपुर से हैदराबाद, चेन्नई जाने वाले 100 से ज्यादा यात्री ऐसे थे, जो विमान के इंतजार में 24 घंटे से एयरपोर्ट पर ही रुके थे। उनमें सें किसी भी यात्री को ई-मेल या SMS से सूचना नहीं मिली रही है। एयरपोर्ट पर रुकने के बावजूद यात्री को न कमरा दिया गया और न ही उन्हें खाना दिया गया।
एयरपोर्ट पर पहुंची महिला यात्री ने फूट-फूटकर रोते हुए बताया कि, मेरा बेटा दिल्ली में है, उसकी तबीयत बहुत खराब है। मैं उसी के पास जा रही हूं। सुबह से फ्लाइट कैंसिल हो रही है। काउंटर पर बोल रहे हैं कि 6000 रुपए रिफंड ले लो और दूसरी फ्लाइट से चली जाओ, वहीं, दूसरी प्लाइट में तो, 25000 रुपए से ज्यादा देने पड़ रहे हैं, यह तो खूली लूट है, कोई सुध लेने वाला नहीं है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft