रायपुर। छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस मंगलवार से किसान जोड़ो सम्मान यात्रा निकाल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके लिए 36 वाहनों को रथ की शक्ल दी गई है। दिसम्बर तक यह रथ सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के 2500 किमी का सफर तय करने के लिए निकलेंगे।
36 किसान रथ
किसान कांग्रेस की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के प्रत्येक शहर और गांवों के बूथों में 36 किसान रथ के माध्यम से राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा। साथ ही इसमें छत्तीसगढ़ सरकार की 36 जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की भी तैयारी है। किसान सम्मान यात्रा का समापन दिसंबर में होगा, जिसमें किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा शिरकत करेगे।
किसानों की बात
किसानों को कर्ज माफी योजना का लाभ दिया। प्रदेश के 20 लाख किसानों का लगभग 11 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ। धान की कीमत वादानुसार 2500 रुपया प्रति क्विंटल दिया। इस वर्ष धान की कीमत 2640 एवं 2660 रुपया देगी। धान के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, के माध्यम के कोदो, कुटकी, मक्का, गन्ना, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष एवं वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 10 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दे रही है। पांच लाख से अधिक किसानों को स्थायी पंप कनेक्शन दिया गया। इस यात्रा के जरिए किसानों से इन योजनाओं पर भी बात की जाएगी।
सूबे में कांग्रेस के मुख्य संगठन और अनुषांगिक संगठन भारत जोड़ो पदयात्रा का संचालन अलग से कर रहे हैं। इसमें अलग-अलग ब्लॉक और विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा हो रही है। पदाधिकारियों का कहना है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट पर छत्तीसगढ़ नहीं है। इसलिए यहां सभी इकाईयां ब्लॉकों में पदयात्रा कर भारत जोड़ो का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
बदायूं सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत, 3 घायल
सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार, विभाग में हड़कंप
बांके बिहारी मंदिर के चंदे में हेर-फेर के आरोप, संत दिनेश फलाहारी ने CBI जांच की मांग उठाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft