भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायत कलेक्टर से की गई है. जिस बार में इस गतिविधि की शिकायत की गई है, वो एक कांग्रेसी नेता द्वारा संचालित है. शिकायतकर्ता भी कांग्रेस पार्टी की टिकट पर ही क्षेत्र से ही पार्षद है. शिकायत के बाद से ही राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का दौर है. चर्चा है कि कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत के बाद मामला आला नेताओं के पास पहुंचा है.
दरअसल मामला भिलाई नगर निगम के वार्ड-14 शांति नगर से जुड़ा है. वार्ड के कांग्रेसी पार्षद अभिषेक मिश्रा ने कलेक्टर और जिला आबकारी अधिकारी दुर्ग से लिखित शिकायत की है. शिकायत में क्षेत्र में संचालित रैनबो बार में समय सीमा समाप्त होने के बाद भी देर रात तक अवैध रूप से शराब बेचने की बात कही गई है. शिकायत में कहा गया है कि पिछले दरवाजे से रात में 12 बजे के बाद अवैध रूप से शराब बेची जाती है. बार का पिछला दरवाजा रहवासी इलाके में खुलता है. ऐसे में शराब खरीदने और पीने वाले वहां अमर्यादित हरकत करते हैं. झगड़ा भी होते रहता है. इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसी स्थिति रोज ही रहती है.
पार्षद अभिषेक मिश्रा ने बताया कि बीते 5 जून को वार्ड के ही कुछ लोगों की शिकायत के बाद उनके साथ बार मैनेजर से चर्चा किया था. रात में पिछला दरवाजा बंद रखने की बात कही थी, लेकिन उसपर अमल नहीं किया गया. इसके बाद 6 जून को कलेक्टर व जिला आबकारी अधिकारी से मामले की शिकायत किया हूं. यहां हो रही अवैध गतिविधि पर एक्शन लेने की मांग भी की गई है.
छत्तीसगढ़ के 3 अफसर बन सकते हैं IAS, दिल्ली में आज DPC की अहम बैठक; इन नामों पर टिकी निगाहें
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft