बस्तर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर 14 दिन से चल रहे मुठभेड़ के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोबरा बटालियन के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। IED ब्लास्ट होने की वजह से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद फौरन घायल जवानों को कैंप ले जाया गया है। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए हेलीकॉप्टर से नारायणपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो जवान घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर के थाना पामेड के कर्रेकुट्टा पहाड़ में आईडी ब्लास्ट हुआ। जिसमें कोबरा बटालियन 204 असिस्टेंट कमांडेड बोराई सागर गणेश के बाए पैर के पजे में ब्लास्ट से गंभीर चोट आयी है और 151 बस्तर बटालियन के कांस्टेबल धनुराम सुकमा के दाहिने आंख, बाए पैर बाए हाथ के कोहनी में स्पिंटर और चेहरे में सामान्य चोटे आई है दोनों का नारायण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft