भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 1 मई (श्रमिक दिवस) के दिन लोगों को एक रुपए में हेलमेट दिया जाएगा। यह सिर्फ उन्हें एक रुपए, एक दिन के किराए के हिसाब से दिया जाएगा। इसकी शुरुआत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भिलाई के नेहरू नगर चौक, स्थित एक निजी होटल के पास हेलमेट बैंक की शुरुआत करेंगे।
विधायक की चिंता
भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की चिंता मेरी जिम्मेदारी है। लोग बिना किसी दस्तावेज के मात्र आधार कार्ड दिखा के किराए पर हेलमेट ले सकते है। उन्होंने कहा कि, सड़क दुर्घटना में लाखों लोगों की मौत केवल हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। मुझे भिलाई की चिंता है, सभी भिलाइयंस परिवार की चिंता है। कुछ लोग पैसे के अभाव में हेलमेट नहीं खरीद पाते है। इसलिए यह निर्णय लिया है कि मात्र एक रुपए के किराए में लोगों को हेलमेट दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft