दुर्ग. छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 4 जुलाई से है. इसका सीधा असर सरकारी अस्पतालों में कामकाज पर पड़ा सकता है. दुर्ग जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हड़ताल की वजह से सरकारी अपस्ताल में मरीजों की जांच से लेकर अन्य कार्य प्रभावित रहेंगे. ऐसे में सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए जा रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
जिला जनसंपर्क दुर्ग द्वारा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के हवाले से दी गई जानकारी के मुताबिक हड़ताल की सूचना के बाद अत्यआवश्यक आपातकालीन सेवाएं ही अस्पताल में दी जाएंगी. बताया जा रहा है कि हड़ताल की वजह से सिर्फ कैजुवल्टी, आपात प्रसव, नवजात गहन चिकित्सा ईकाई ही संचालित की जाएंगी.
ओपीडी पर भी असर
जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओपीडी सेवाएं भी स्टाफ की कमी को देखते हुए प्रथम पाली में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक संचालित की जाएगी. हालांकि ये हालात कब तक बने रहेंगे, इसको लेकर फिलहाल कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft