रायपुर. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का आस्ट्रेलियाई दौरे पर एक अलग ही और कूल अंदाज देखने को मिला है. वहीं उन्होंने रोमांचकारी स्काई डाइविंग का मजा लिया है. इसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वहीं अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.
बता दें कि इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है कि आकाश की पहुंच की कोई सीमा नहीं थी. कभी नहीं..! मेरे पास आस्ट्रेलिया में स्काइ डाइविंग करने का अविश्वसनीय अवसर था और यह वास्तव में एक असाधारण साहसिक कार्य था. यह एक बेहद सुखद अनुभव रहा. स्काई डाइविंग एक बहुत ही रोमांचक खेल है.
इसमें स्काई डाइविंग करने वाला व्यक्ति हवाई जहाज से पैराशूट पहनकर बहुत ऊंचाई से कूदता है और फिर वह आसमान में ऐसा अनुभव करता है जैसे वो आसमान में तैर रहा हो. बता दें कि सिंहदेव अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, जहां उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दल भी गया हुआ है.
यहां देखें वीडियो:
ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कूल अंदाज, स्काई डाइविंग का लिया आनंद, देखें वीडियो#TSSinghdeo #SkyDiving #Austrelia #CGNews
— NewsBaji (@NewsBaji) May 20, 2023
पूरी खबर यहां पढ़ें: https://t.co/ux0aeHJ39i pic.twitter.com/mBc5U6xTdc
छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के संजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी
विजिट माय स्टेट अभियान को मिला विस्तार, UPSTDC ने शुरू किए 5 नियमित धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft