बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग का जिम्मा खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभाल रहे है और उनके विभाग का ऐसा हाल है, जो सबके सामने आ गया है। अब तो हद ही गई कि, शिक्षक शराब पीकर स्कूल आ रहे है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई व दिमाग पर भी पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला बलरामपुर जिले के अंतर्गत रूपपुर प्राइमरी स्कूल का सामने आया है। यहां पदस्थ हेड मास्टर शुक्रवार को शराब के नशे में चड्डा पहनकर स्कूल पहुंच गया। जिसका वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बच्चों के सामने पहुंचा शराबी शिक्षक
जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर विकासखंड के प्राइमरी स्कूल रूपपुर में शिक्षक मनमोहन सिंह हेड मास्टर के पद पर पदस्थ है। वह अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते है और शुक्रवार को तो हद ही हो गई कि, वो बोल बम लिखे भगवा रंग की हाफ पैंट और टीशर्ट पहनकर ही स्कूल पहुंच गए। बच्चों के सामने कुर्सी पर बैठकर टेबल पर रखी किताबों पर पैर रखा। जब स्थानीय लोगों ने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हो, तो उन्होंने कहा कि, डॉक्टर ने हर दिन 100 से 200 ग्राम शराब पीने कहा है, तभी मैं चल पाऊंगा। इसके बाद शिक्षक ने क्लास में लडख़ड़ाती जबान में बच्चों को भी पढ़ाया। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ग्रामीण कई बार कर चुके है शिकायत
रूपपुर के ग्रामीणों का कहना है कि, हेड मास्टर पहले भी कई बार शराब पीकर स्कूल आ चुके हैं। उन्होंने इसकी शिकायत भी शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से की थी, लेकिन चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। पहले भी 2 बार उन्हें नोटिस दिया जा चुका है। अब तक प्रधानपाठक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यहीं वजह है कि वो अकसर शराब के नशे में ही स्कूल आते है।
बहरहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि मुख्यमंत्री इस मामले में क्या कार्रवाई करते है, क्योंकि यह मामला उनके ही विभाग का है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft