रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाथियों के दल ने ग्रामीणों के आसियानों को तोड़ दिया है। जिले आनंदपुर गांव में कड़ाके की ठंड के बीच एक नर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। दरअसल, 2 जनवरी 2026 की रात करीब 2:00 बजे की है, जब एक हाथी गांव में घुस आया और लगभग 2 घंटे तक आतंक मचाता रहा। हाथी के आतंक से लोगों में डर बना हुआ है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, हाथी ने बाबूलाल पंडो के घर का दरवाजा तोड़ दिया और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथी के उत्पात के दौरान जान बचाने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर इधर-उधर भागते रहे। हाथी के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की दो टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और स्थिति पर नजर बनाए रखी है। उत्पात मचाने के बाद हाथी पास के आसपास गांव के जंगलों में चला गया है।
वहीं, वन विभाग के अफसरों का कहना कि, नर हाथी पिछले लगभग 15 दिनों से रामानुजगंज और धमनी वन परिक्षेत्र में घूम रहा है। हाथी नदी पार कर झारखंड की ओर भी चला जाता है, जिससे सीमावर्ती गांवों में लगातार खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग एवं प्रशासन से हाथी प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि, हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेडऩे के लिए ठोस और स्थायी व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकें।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft