भिलाई. छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में तब हड़कंप मच गया जब पुलिस को पता चला कि बस के जरिए बैग में भरकर गोल्ड स्मगलिंग की जा रही है. हालांकि जांच से पता चला कि ये महज पार्सल सेवा है और बाकायदा कागजात के साथ पहुंचाया जा रहा है तब सभी ने राहत की सांस ली. वहीं पार्सल ले जाने वाले को जाने दिया गया.
मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है. दरअसल, शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड दुर्ग में दो लोग नवीन ट्रैवेल्स की बस में बैग में सोना लेकर जा रहे हैं. इस बीच बस के ड्राइवर ने उन्हें रोककर चेक किया और पुलिस को सूचना दी थी. तब कोतवाली पुलिस मौक़े पर पहुंची. पहले तो बैग को जब्त कर लिया गया और दोनों लोगों के साथ उन्हें थाने लाया गया.
ऐसे रखा गया था सोना
जांच के दौरान बैग में सात पार्सल पैकेट्स में सोना पाया गया. उनमें से दो पार्सल खुले हुए थे. तौल करने पर पता चला कि कुल 21 किलो सोना है. उनमें से कुछ सोने के गहने थे तो कुछद कच्चा सोना था. दोनों से पूछताछ की गई तब पुलिस वालों की आशंका भी दूर हो गई.
सराफा व्यापारियों का था सोना
पार्सल करने वाले दोनों लोगों ने बताया कि ये सोना राजनांदगांव और रायपुर के सराफा कारोबारियों के हैं, जिन्हें वे मुंबई, सूरत, कोलकाता और जयपुर डिलीवर करने जा रहे हैं. उन्होंने सभी के बिल और अन्य दस्तावेज दिखाए. तब पुलिस संतुष्ट हुई और फिर उन्हें जाने दिया गया. लेकिन, इससे पहले तक इसकी सूचना शहर में हो गई थी और गोल्ड स्मगलिंग को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft