कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बकरा चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ। जिसमें 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी से 16 बकरियां भी बरामद की गई है। इसके अलावा सभी आरोपियों के कंधे पर बकरियों को बैठाकर पूरे नगर में जुलूस निकाला गया।
मटन सेंटर पर करते थे सप्लाई
पुलिस ने बताया कि, आरोपी शब्बीर खान, गौरव धूरी, सोहेल खान, मनीष पटेल, सहबाब खान, शाहिद खान और अजय सोनवानी बिलासपुर के रहने वाले हैं जो पंडरिया थाना के वनांचल क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर शातिराना ढंग से इनोवा गाड़ी को मोडिफाइड करके 80 बकरियों को चोरी करके ले उड़े थे और बिलासपुर के अलग-अलग मटन सेंटर में सप्लाई करते थे। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और साइबर सेल की मदद से आरोपियों को धरदबोचा है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे ओर भी चोरियों का खुलासा हो सकता है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft