रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व खेल मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े का निधन हो गया है। बताया जाता है कि विजय राजवाड़े लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान आज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिजन स्तब्ध है और कोरिया जिले में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के पुत्र विजय राजवाड़े जिला पंचायत सदस्य थे। विजय की उम्र महज 45 वर्ष ही थी। विजय राजनीति में भी काफी सक्रिय थे।
बताया जा रहा है उनके लिवर में समस्या होने के कारण उन्हें रायपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका 3 दिनों से इलाज चल रहा था। वह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।जानकारी के अनुसार, विजय राजवाड़े का बचपन से ही एक किडनी थी और वह दिल की बीमारी से भी ग्रसित थे। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है और पूरे प्रदेश भर में शोक की लहर है। विजय अपने पीछे 3 बेटियों को छोड़ गए हैं। वहीं बड़ी संख्या में उनके समर्थक कोरिया स्थित उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। उनके शव को रायपुर से कोरिया ले जाने की तैयारी की जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft