रायपुर। कोडागांव के पूर्व विधायक मंगलराम उसेंडी का निधन हो गया है। वे भाजपा की पूर्व वरिष्ठ मंत्री लता उसेंडी के पिता थे। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि वे साल 1991 से 1993 तक विधायक रहे।
उनके निधन पर भाजपा ने विनम्र श्रद्धांजलि दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने स्वर्गीय उसेंडी की कर्मठता और समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि वह निष्ठावान कार्यकर्ता और समर्पित जनसेवी थे। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह ऐसे संस्कारी पुरुष थे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को त्याग तपस्या और बलिदान की शिक्षा दी। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उसेंडी परिवार के साथ ही भाजपा को भी यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वे भाजपा परिवार के लिए मार्गदर्शक थे, उनका निधन हमारी व्यक्तिगत क्षति है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मंगल राम उसेंडी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने हमेशा जनसेवा को अपना पहला दायित्व माना और उसे आजीवन निभाने का काम किया।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft