रायपुर। छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इस बार सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार बिलासपुर जिले में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू दुर्ग और दोनों डिप्टी सीएम बस्तर और सरगुजा जिले में झंडा वंदन करेंगे। इस बार अधिकतर जिलों में मंत्री और सांसद ही झंडा फहराएंगे।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहली बार बिलासपुर जिले में ध्वारोहण करेंगे। इस लिए बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल और अन्य प्रशासनिक अफसरों के साथ तैयारियों की समीक्षा की है। बैठक में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे और अन्य विभागों के प्रमुख अफसर मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां निकाली जाएं, ताकि नागरिक जिले की प्रगति और उपलब्धियों से अवगत हो सकें। साथ ही उन्होंने स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेषतौर पर ध्यान देने के निर्देश मातहत अफसरों को दिए है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft