भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित फौजी नगर के एक मकान में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई. इस घटना में दम घुटने से एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है. साथ ही लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. बहरहाल आग को काबू में कर लिया गया है.
बता दें कि घटना फौजी नगर की है. यहां वर्गीस चेरियन और उनकी पत्नी जुली चेरियन घर पर थे. मकान के बाहर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी. साथ ही पुलिस को जानकारी देकर मौके का मुआयना करने पहुंचे.
जामुल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. तब पता चला कि बुजुर्ग वर्गीस और उनकी पत्नी जुली की दम घुटने से मौत हो गई है. आग को काबू में करने के साथ ही पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है.
तालपुरी कॉलोनी में भी घटना
इस तरह भिलाई के ही तालपुरी कॉलोनी में भी गुरुवार देर रात सुधांशु खंडेलवाल के मकान में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक होने की सूचना है. फायर ब्रिगेड की मदद से आग को काबू में किया गया है. इस मामले की भी जांच की जा रही है.
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft