रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल के खिलाफ रायपुर के आजाद चौक थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, यह मामला कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ा है, जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर मारे गए लोगों की जो सूची वायरल हुई थी, उसमें कथित रूप से गलत नाम शामिल थे। यह सूची अरुण पन्नालाल द्वारा साझा की गई बताया जा रहा है। जिस पर हिंदूवादी संगठनों ने उनके पोस्ट को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और इसे समाज में भ्रम फैलाने वाला बताया था। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले आजाद चौक थाना और फिर अरुण पन्नालाल के घर का घेराव किया था।
पुलिस की विवेचना जारी
मुकदमा दर्ज नहीं होने की स्थिति में कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए जयस्तंभ चौक पर सार्वजनिक मुंडन करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने, अफवाह फैलाने और IT एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft