रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर IIM में 60वें अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन का आज यानि रविवार तीसरा और अंतिम दिन है। पहले सत्र में उन राज्यों को प्रेजेंटेशन देने का मौका मिलेगा, जो अब तक अपनी रिपोर्ट पेश नहीं कर पाए है। उनकी प्रेजेंटेशन के आधार पर प्रमुख बिन्दुओं की समीक्षा की जाएगी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गहन मंथन किया जाएगा।
वहीं, सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को 13 घंटे मैराथन बैठक हुई। बैठक की कमान प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाली। राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी इस दौरान मौजूद रहें।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा- रायपुर में DGP-IG सम्मेलन में सिक्योरिटी सिस्टम के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की गई। यह इस फील्ड में बेस्ट प्रैक्टिस और इनोवेशन साझा करने के लिए एक शानदार फोरम है।
छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम बस्तर 2.0 पर अपनी बात रखी। उन्होंने मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के बाद बस्तर में विकास की रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन के एक सत्र में आतंकवाद-निरोध के रुझान और उपायों पर चर्चा हुई है। वहीं, विजन 2047 पर आईबी के विशेष निदेशक ने प्रेजेंटेशन दिया।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft