अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की केन्द्रीय जेलों में आए दिन कोई न कोई घटना होती ही रहती है। अब NDPS एक्ट के मामले में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर से एक महिला बंदी को शुक्रवार की रात मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका पथरी का ऑपरेशन होना था। इसी बीच देर रात वह महिला जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गई है। सूचना पर जेल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और मामले की रिपोर्ट मणिपुर थाने में दर्ज कराई है। वहीं, जेल अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर महिला जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर शहर से लगे खैरबार गांव की रहने वाली आरती सोनी को कोतवाली पुलिस ने 12 अप्रैल को गांजे की बिक्री करते गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, यहां से उसे केन्द्रीय जेल भेज दिया गया था। महिला को पथरी की बीमारी थी। पेट में तेज दर्द होने पर 30 मई की रात उसे जेल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां महिला बंदी को अन्य महिलाओं के साथ वार्ड में रखा गया था। जहां से वो रात में फरार हो गई।
बहरहाल, जेल प्रबंधन ने मणिपुर थाने में पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने महिला जेल प्रहरी साधना को निलंबित कर दिया है।
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
ऑनलाइन ट्रेडिंग और नौकरी के नाम पर 85 लाख की ठगी, भिलाई में मामला दर्ज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft